Hindi

जिलाधिकारी ने कलेक्टेट परिसर में पौधरोपण करने के लिए किया प्रेरित।

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

(रिपोर्ट-शारदा पांडेय)

भदोही( उत्तरप्रदेश) /05–07–2022

जनपद भदोही में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के क्रम में कलेक्टेªट परिसर में नोडल अधिकारी सचिव वित्त श्री शाहिद मंजर अब्बास रिजवी की अध्यक्षता में उनके द्वारा पौधरोपण के साथ-साथ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह सहित कलेक्टेªट परिसर के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण अनुकूलता के प्रतिबद्धता जताई। नोडल अधिकारी श्री रिजवी ने पौधरोपण करते हुए उपस्थित लोगों को पर्यावरणीय सचेतना के प्रति कार्य करते हुए वृक्षों की देखभाल व उनकी जीवित रहने पर बल दिया। उन्होंने वृक्षारोपण जैसे लोक कल्याणकारी कार्यक्रम सभी लोगों सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस जन आन्दोलन को सार्थक व सतत बनाने के प्रति सजग किया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पौधरोपण करते हुए कलेक्टेट परिसर को सदैव हरियाली से अच्छादित बनाये रखने पर जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह वृक्षारोपण कर धरती का श्रृंगार करते हुए पेड़ पौधों को जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की विकास परक सभी योजनाओं में संवहनीय/सतत विकास पर बल दिया जाता है। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने वन महोत्सव के इस मुहिम में बढ़-चढकर सहभागिता किया।

Related posts

Accident in Lucknow:अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा-वैन, इनोवा और ट्रक की भिड़ंत

JL News

तालाब में डूबने से हुई दो बच्चो की मौत।

JL News

थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत गैंग के सदस्यों को भारी मात्रा में अवैध गांजा, शस्त्र व कारतूस के साथ किया गया था गिरफ्तार।

JL News
Download Application