Hindi

साहसिक/मानवीय कार्य हेतु दो महिला शक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित प्रशस्ति पत्र ।

जेएल न्यूज / JL News

(रिपोर्ट–शारदा पांडेय)

भदोही(उत्तर प्रदेश) /17–06–2022

बता दे कि थाना गोपीगंज क्षेत्र की घटना 15 जून 2022 को बिहरोजपुर गंगा घाट पर गंगा नदी में स्नान करते समय ग्राम कवलापुर के छः युवा नदी में डूबने लगे। उक्त घटना के दौरान अदम्य साहस व सूझ-बूझ का परिचय देते हुए मौके पर उपस्थित महिला श्रीमती गौतम मिश्रा पत्नी श्री हर्षु प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम बिहरोजपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही व कु0 शिवा मिश्रा पुत्री नीरज मिश्रा निवासिनी उपरोक्त द्वारा दो युवकों आशीष एवं लारा को सकुशल बचा लिया गया। इनके द्वारा उक्त साहसिक कृत्य से समाज में संकट के समय लोगों की मदद करने का एक अच्छा संदेश गया है। जिसके चलते आज डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपरोक्त महिला व बच्ची के साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत किया जा रहा पैदल गस्त। 

JL News

कब मनाएं रक्षाबंधन? 30 अगस्त या 31 अगस्त, पढ़े क्या कहना डॉ सोनिका जैन का।

JL News

पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

JL News
Download Application