Hindi

जुमे की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था किया गया चुस्त-दुरुस्त।

सभी मस्जिदों पर मजिस्ट्रेट सहित पर्याप्त पुलिस बल की लगायी गयी ड्यूटी।

जेएल न्यूज / JL NEWS

(रिपोर्ट –शारदा पांडेय)

भदोही(उत्तर प्रदेश ) / 17–06–2022

जनपद भदोही में  आज जुमे की नमाज के दृष्टिगत सभी मस्जिदों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत श्रीमती आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी भदोही व डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के संयुक्त निर्देशन में थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिदों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहते हुए सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की जा रही है।
सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो बयान जारी करने, साजिश रचने व माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की जा रही है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है इससे आपका नुकसान ही होगा। किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। पुलिस चुस्ती व मुस्तैदी से अपना काम करेगी पुलिस द्वारा हर कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के अमल में लाई जाएगी। भदोही पुलिस शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Related posts

भदोही विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत उधवामाफी में मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

JL News

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की ली समीक्षा बैठक

JL News

आगामी 11 से 17 अगस्त, 2022 की अवधि को ‘स्वतन्त्रता सप्ताह‘ के रूप में आयोजित किया जाए यह विशेष अवसर :- जिलाधिकारी।

JL News
Download Application