Hindi

राजश्री स्कूल की लक्की चौधरी ने लहराया परचम ।

जेएल न्यूज / JL NEWS 

(रिपोर्ट – सुशील कुमार )

पावटा(राजस्थान) / 16–06–2022

प्रागपुरा कस्बे के एजुकेशन हब राजश्री इंटरनेशनल स्कूल किराडोद ने बोर्ड परीक्षा परिणाम मे परचम लहराया है।इस उपलक्ष्य मे गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में निदेशक राजेंद्र यादव व सहायक निदेशक सुनील कुमार राजश्री के सान्निध्य में 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

स्कूल निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि 10 वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 86 विद्यार्थियों में से 32 विद्यार्थियों ने 80%से अधिक अंक अर्जित किए हैं! जिनमे लक्की चौधरी ने सर्वाधिक 96.67%,नवीन कुमार ने 96.50%,बबलू यादव ने 94.83%,दिव्यांशी बेनीवाल ने 93.67,मोहित धनकड़ ने 91.83%, भानूसिंह शेखावत ने 91.83%,पलक यादव ने 90.83%,व अमित सैनी ने 90.33%अंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इसी प्रकार 12वीं बोर्ड परीक्षा में अरुण कुमावत ने 93.80%,अनुज सिंह ने 93%,व मनीषा यादव ने 90% अंक प्राप्त करके कस्बे में परचम लहराया है।

सहायक निदेशक सुनील कुमार राजश्री ने बताया कि स्कूल में सैन्य अनुशासन के साथ RIMC,सैनिक,मिलिट्री,RAI SPORTS और नवोदय की विशेष तैयारी के साथ साथ कक्षा 6 से 12 वीं तक फाउंडेशन कक्षाएं भी संचालित की जाती हैं।इस दौरान गोविंद सिंह तंवर,जलेसिंह यादव,अमित यादव,विनोदी लाल,एवम मिंटू शर्मा आदि गुरुजनों सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने उपस्थित रहकर छात्रों की होंसला अफजाई की। मंच संचालन व्याख्याता गोविंद सिंह तवर ने किया।

Related posts

राजधानी भोपाल में आज कई जगह छठ पूजा का आज सूर्य भगवान को पहला अरग दिया गया

JL News

सोंडवा (छकलता) इकाई के निलेश सस्तिया को झाबुआ-आलीराजपुर जिले का विभाग संयोजक बनाया गया

JL News

नवरात्रि में गरबा स्‍थल पर महिला सुरक्षा का रखें विशेष ध्‍यान-डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश

JL News
Download Application