Hindi

मूसेवाला के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान।

जेएल न्यूज/JL NEWS

मानसा (पंजाब) 03–06–2022

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 5 दिन बाद सीएम भगवंत मान उनके घर पर पहुंचे।

वहां पहुंचकर मूसेवाला के परिवार से दुख सांझा किया। बता दें कि सुबह गांव के लोगों ने सीएम मान का विरोध किया था। गांववालों का कहना है कि सीएम के सिक्योरिटी वापस लेने के चलते ही मूसेवाला की हत्या हुई है। वहीं गांव बनावाली के सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत सिंह बेशक दो बार पहले सिद्धू मूसेवाला के घर जा चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को लोगों ने उनका भी विरोध किया। फिलहाल यहां पर भारी गिनती में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से फोन पर बात की और घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हम दोषियों को जरूर सजा दिलवाई जाएगी। सरकार हर आरोपित से सख्ती से पेश आएगी। आपको बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा। इससे पहले मान ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। माना जा रहा है इस मुलाकात के बाद ही माने मूसेवाला के गांव जाने का फैसला किया है, क्योंकि इस मुद्दे पर सरकार व पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि मूसेवाला के अंतिम संस्कार पर भी सरदूलगढ़ के विधायक के अलावा पार्टी या सरकार की तरफ से कोई नहीं गया था। इसे लेकर सरकार व पार्टी आलोचना हो रही है। विरोधी पार्टियां लगातार सरकार पर हमले कर रहा है। शिअद व कांग्रेस ने हत्या के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री सुबह ही मूसा गांव पहुंचकर परिवार से मिले और उन्हें भरोसा दिलवाया की आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

 

 

Related posts

पंजीकृत निर्माण श्रमिको के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने से संबंधित जिलाधिकारी ने की बैठक।

JL News

किसान सभा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसानों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चल रहे धरने में आज सभा की अध्यक्षता बालवीर नागर इमलिया और संचालक संदीप भाटी थापखेड़ा ने किया।

JL News

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,120 एनडीपीएस केसों का नशीला माल नष्ट, करोड़ों की ड्रग्स खत्म

JL News
Download Application