ताजा खबरे

पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण0

फजले रसूल/दैनिक सामना/सिद्धार्थनगर

आज दिनांक 14.01.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया । परेड के प्रारंभ में महोदय द्वारा परेड का मान-प्रणाम लिया गया । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों का टर्नआउट का अवलोकन किया गया तथा बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गई । साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई । तदोपरांत परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । जिसके पश्चात महोदय क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, यूपी0 112 व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, श्री हरीश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक श्री ब्रह्मदेव उपाध्याय व विभिन्न थानों, कार्यालयों, शाखाओं एवं लाइन के पुलिसकर्मी एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित हुए ।

 

Related posts

मध्‍यप्रदेश पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।रीवा व सीधी पुलिस ने 4,054 नशीली कफ सिरप शीशियाँ जब्त कर ₹18.40 लाख का मसरूका बरामद

JL News

कम्पोजिट विद्यालय बैराखास में शिक्षक की भूमिका में नजर आई जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

JL News

भोपाल के नामी होटल-ढाबों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक बार सील

JL News
Download Application