बिना केटेगरी

छोला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई संदिग्ध घर से 9.50 लाख की अवैध देशी शराब जब्त, कुख्यात तस्कर फरार

जेएल न्यूज / JL NEWS 

भोपाल (MP) / 06-06-2025

(रिपोर्ट – मुकेश सिंह)

छोला क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुखबिर की सूचना पर 5 जून को आबकारी टीम ने छोला नाका के पीछे स्थित एक संदिग्ध मकान में दबिश दी, जहां भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का भंडारण किया गया था। यह मकान एक कुख्यात शराब तस्कर का बताया जा रहा है, जो इसी घर से इलाके में शराब की सप्लाई करता था।

कार्रवाई के दौरान टीम ने 159 पेटी मसाला और 27 पेटी प्लेन देशी शराब कुल 186 पेटियों में भरी 1674 बल्क लीटर शराब जब्त की। जप्त शराब की बाजार कीमत लगभग 9,50,000 रुपये आंकी गई है। मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) व 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गुप्त सूत्रों के अनुसार आरोपी तस्कर का क्षेत्र में काफी दबदबा है और वह लंबे समय से इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा था। फिलहाल आबकारी विभाग ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक रमेश अहिरवार ने किया, जिसमें जिला स्तरीय अमला भी पूरी तरह से मौजूद रहा। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने जानकारी देते हुए कहा, “अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त अभियान चला रहा है। ऐसे माफिया तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

Related posts

बुलंदी देर तक किस शख्श के हिस्से में रहती है-M Rana

Web1Tech

बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी होने की घटनाओं से उपायुक्त को किसानों ने कराया अवगत

JL News

होली का त्यौहार,दिखा अनेकता में एकता का रंग-

JL News
Download Application