बिना केटेगरी

“विश्व रक्तदान दिवस” के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान।

जेएल न्यूज / JL NEWS

भोंपाल (मध्य प्रदेश ) / 14-06-2023 

(रिपोर्ट- मुकेश सिंह )

पुलिस कमिश्नरेट भोपाल में  विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान-महादान शिविर का आयोजन पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर के निर्देशन में प्रमुख रूप से भोपाल में 4 स्थानों पर किया गया।

 

रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस लाइन नेहरू नगर, थाना रातीबड़ अंतर्गत नीलबड़ चौराहा, थाना कोतवाली अंतर्गत संत धर्मशाला एवं थाना जहांगीराबाद अंतर्गत डी मार्ट के सामने किया गया।

रक्तदान शिविर में करीब 70 पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के अलावा नगर रक्षा समिति के सदस्य तथा IES यूनिवर्सिटी के छात्र एवं फैकल्टी मेंबर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें पुलिस लाइन नेहरू नगर भोपाल में वेद ब्लड बैंक की टीम, रातीबड़ थाना अंतर्गत सेवा ब्लड बैंक की टीम तथा थाना कोतवाली अंतर्गत चिरायु हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी होने की घटनाओं से उपायुक्त को किसानों ने कराया अवगत

JL News

“चिंता करने से भी तकदीर नहीं बदलती तकदीर को बदलने के लिए….”-उपेंद्र मुनि जी महाराज

JL News

नवरात्रि में गरबा स्‍थल पर महिला सुरक्षा का रखें विशेष ध्‍यान-डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश

JL News
Download Application