Hindi ताजा खबरे देश भोपाल राज्य

‘’धृति” पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की अनूठी पहल

जेएल न्यूज/ JL NEWS 

भोपाल (मध्य प्रदेश) / 29-11-2024

(रिपोर्ट – मुकेश सिंह )

भोपाल स्थित 25वीं वाहिनी विसबल में पुलिस परिवारों की महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए एक नई पहल “धृति” पुलिस कल्याण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान धृति की अध्यक्ष श्रीमती प्रियम्वदा सक्सेना ने कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया, जो महिलाओं के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी को उजागर करती है। “धृति” का उद्देश्य पुलिस परिवारों की महिलाओं को उनके हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन करने और आत्मनिर्भर बनने का एक मंच प्रदान करना है। इस पहल ने महिलाओं को न केवल आर्थिक स्वतंत्रता दी है, बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से भी सशक्त किया है। कार्यक्रम में प्रदर्शित हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की गई, जो महिलाओं की मेहनत और हुनर को दर्शाते है।

इस अवसर पर श्रीमती सक्सेना ने कहा कि “धृति” ने महिलाओं को घर से बाहर निकलने और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया है, जैसे कि डांस, योग, सिलाई और पेंटिंग। प्रदर्शनी में 200 से 250 प्रकार के उत्पादों को देखा गया, और उनकी मांग लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित डीआईजी श्रीमती कृष्णवेणी देसावतु और अन्य अधिकारियों ने इस पहल को महिलाओं के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और इसे आगे भी जारी रखने का आश्वासन दिया। “धृति” ने पुलिस परिवारों की महिलाओं को अपने कौशल का पूरा उपयोग करने का मौका दिया, जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवारों और समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

Related posts

शिक्षा के क्षेत्र में लागू सरकार की योजनाओं व पठन-पाठन के स्तर में वृद्धि लाने विषयक जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

JL News

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की मीटिंग केसवार में ,जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित

Web1Tech

Poultry, Egg Industry Responds To Consumer-driven Challenges

Web1Tech
Download Application