Hindi राज्य

अग्निपथ योजना पर संभावित प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में पुलिस तैनात ।

जेएल न्यूज / JL NEWS

(रिपोर्ट – सुशील कुमार )

पावटा (राजस्थान) / 19–06–2022

अग्निपथ पथ योजना को लेकर जगह – जगह हो रहे प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में संभावित प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट। कानून व्यवस्था बनाये रखने व असामाजिक तत्वो पर नजर बनाये रखने के लिए कस्बे में जगह – जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, नवोदय कट, सीएचसी कट, टसकोला रोड पर पुलिस बल तैनात कर असामाजिक तत्वो पर बराबर नजर बनाये हुए हैं । प्रागपुरा थाना प्रभारी किरण सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र में अग्निपथ योजना के नाम पर प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था बिगाडने वाले असामाजिक तत्वो को बख्शा नहीं जायेगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और असामाजिक तत्वो पर बराबर नजर बनाये हुए हैं।

Related posts

जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण जलापूर्ति कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय करें पूर्ण-जिलाधिकारी

JL News

मुरैना पुलिस ने थाना स्टेशन रोड क्षेत्रांतर्गत घटित सनसनीखेज डकैती का 6 दिन में किया खुलासा

JL News

Ratings of Illinois’ Prime Insurance Company Upgraded

Web1Tech
Download Application