Hindi Last 24 Hour भोपाल राज्य

“प्रशिक्षण तन्मयता से प्राप्त करें ताकि कार्यों का निष्पादन उत्कृष्टता से हो”-डीजीपी मकवाणा

जेएल न्यूज / JL NEWS

भोपाल(मध्य प्रदेश) / 05-06-2025

(रिपोर्ट – मुकेश सिंह)

मध्यप्रदेश संवर्ग के 09 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

मध्यप्रदेश संवर्ग के 2024 बैच के 09 परिवीक्षाधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से सौजन्य भेंट की।

डीजीपी श्री मकवाणा ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरी तन्मयता से प्राप्त करें ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उत्कृष्ट निष्पादन कर सकें। उन्होंने कहा कि वे अपने अधीनस्थ अमले से भी सीखने में संकोच न करें और अहंकार से दूर रहते हुए नेतृत्व में विनम्रता रखें।

डीजीपी ने कहा कि, “साहबपन दिखाने की आवश्यकता नहीं है। आपका चरित्र और कार्यशैली उत्तम होनी चाहिए, क्योंकि आप जनता की निगाह में रहते हैं। मीडिया आज अत्यंत सक्रिय है, अतः आपको हर समय सजग रहना होगा।” उन्होंने कहा कि वे जनता से जीवंत संपर्क बनाए रखें। इससे उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझने में सहायता मिलेगी, जिससे प्रशासनिक परिणाम और अधिक प्रभावी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सही कार्य प्रणाली अपनाने से आमजन के साथ सकारात्मक संबंध बनते हैं।

डीजीपी ने कहा कि यह आईटी का युग है और इसके समुचित उपयोग से कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सकती है। उन्होंने पुलिस और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा जा सके। उन्होंने मुरैना, मंदसौर, बस्तर आदि जिलों में रहते हुए अपने अनुभव भी अधिकारियों से शेयर किए।

इस अवसर पर आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी की कोर्स डायरेक्‍टर सुश्री नेहा भारती, पीएसओ टू डीजीपी विनीत कपूर, एसओ टू डीजीपी मलय जैन, प्रशिक्षु आईएएस आशीष कुमार, अनिकेत शांडिल्य, श्री आकाश अग्रवाल, आशीष अशोक पाटिल, एस्.एस. श्रीराम, कुलदीप पटेल, फरहान जामदार, ऋषिकेश ठाकरे एवं सुश्री नवकिरण कौर उपस्थित रहीं।

Related posts

नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक।

JL News

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में जालंधर देहात पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी l

JL News

Alice in Dairyland: Why Wisconsin Corn Goes Beyond Livestock

Web1Tech
Download Application