Hindi राज्य

कालोनी के मुख्य रास्ते में फिर भरा पानी, नही हो रहा समाधान, वासी परेशान।

जेएल न्यूज / JL NEWS 

(रिपोर्ट – सुशील कुमार )

पावटा (राजस्थान) / 19–06–2022

कस्बे को नगरपालिका का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद कस्बे में सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई है। बात करे कस्बे के शर्मा कालोनी की जहाँ गन्दे पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है! थोड़ी सी बारिश में मुख्य रास्ते में पानी भर जाता है । जिससे आने जाने वाले राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कालोनी वासियों ने बताया कि कालोनी में एक कालेज संचालित है! जिसमें पढने के लिए आने वाले छात्र छात्राओं को रास्ते में पानी भरे होने के कारण बडी समस्या आती है। रास्ते में पानी भरे रहने के कारण कई बार महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे पानी में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कई बार कालोनी वासियों ने जनप्रतिनिधियों को कालोनी की समस्या के बारें में अवगत करवाया है! लेकिन शिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला कालोनीवासी आज भी समस्या से त्रस्त हैं।

Related posts

एंटीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक।

JL News

किसान सभा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसानों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चल रहे धरने में आज सभा की अध्यक्षता बालवीर नागर इमलिया और संचालक संदीप भाटी थापखेड़ा ने किया।

JL News

पंजाब में चार्ज नहीं छोड़ रहे तहसीलदार-नायब तहसीलदार l

JL News
Download Application