Hindi ताजा खबरे

जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने व साफ सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश

जेएल न्यूज / JL NEWS

(रिपोर्ट – सरस सिंह) 

भदोही (उत्तर प्रदेश) / 27-06-2022

 

जिला कारागार ज्ञानपुर में जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी भदोही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रुप से समस्त क्षेत्राधिकारी सहित सभी थानों से आए भारी पुलिस बल के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। कोई आपत्तिजनक तथ्य प्रकाश में नहीं आया। तत्पश्चात कैदियों की समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। दौरान चेकिंग अपर जिलाधिकारी, समस्त थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस फोर्स एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

विधानसभा चुनाव एवं त्यौहारों के मद्देनजर किया पैदल मार्च

JL News

कम्पोजिट विद्यालय बैराखास में शिक्षक की भूमिका में नजर आई जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

JL News

बारिश का अलर्ट – शहरवासी बारिश से ज्यादा खराब बिल्डिंग्स को लेकर परेशान, डर का माहोल

JL News
Download Application