Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

मीनापुर नहर के पास चोरी की मोबाईल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

जेएल न्यूज़ / JL NEWS

(रिपोर्ट-शारदा पांडेय)

भदोही ( उत्तरप्रदेश  ) / 30-07-2022

डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं के रोकथाम व चोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना ऊंज पुलिस द्वारा मोबाइल चोर अभियुक्त पवन कुमार बिंद पुत्र भोलानाथ बिंद निवासी अमिलहरा थाना सुरियावां जनपद भदोही को मीनापुर नहर पुल से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मोबाइल सम्बन्धित मु0अ0सं0-66/2022 धारा-379 भा0द0वि0 में बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में धारा-411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related posts

मोहर्रम को शान्ति व सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की लगायी गई ड्यूटी-जिलाधिकारी

JL News

मदरसा बगुलहवा में मनाया गया”आजादी का अमृत महोत्सव”

Web1Tech

शिक्षा के क्षेत्र में लागू सरकार की योजनाओं व पठन-पाठन के स्तर में वृद्धि लाने विषयक जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

JL News
Download Application