Hindi Last 24 Hour राज्य

मोहर्रम पर्व व कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया जा रहा सायं पैदल गस्त।

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

(रिपोर्ट-शारदा पांडेय)

भदोही (उत्तरप्रदेश)    /   04-08-2022

आगामी मोहर्रम पर्व एवं जनपद में कानून व शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना/चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई। ताजियादारों, अखाड़ों व मोहर्रम कमेटी के सदस्यों से से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है।
साथ ही सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं, आमजन व व्यापारियों से आपसी प्रेम व सौहार्द, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Related posts

बलात्कार के आरोपी को आजीवन कारावास

JL News

पुत्रवधू की गला काटकर ससुर ने की हत्या

JL News

मध्‍यप्रदेश पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।रीवा व सीधी पुलिस ने 4,054 नशीली कफ सिरप शीशियाँ जब्त कर ₹18.40 लाख का मसरूका बरामद

JL News
Download Application