Hindi ताजा खबरे देश भोपाल

महिलाओं और किशोरियों के साथ होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने और हिंसा के प्रति आवाज उठाने के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जेएल न्यूज / JL NEWS

भोपाल(मध्य प्रदेश ) / 24-10-2023

(रिपोर्ट -मुकेश सिंह)

उदय संस्था और मिसरोद और बागसेवनिया थाने के समन्वय से जाटखेड़ी, बागमुगलिया में झांकियां के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों के साथ होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने और हिंसा के प्रति आवाज उठाने के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे मिसरोद थाने से थाना प्रभारी परमार जी, ऊर्जा प्रभारी श्वेता शर्मा जी, बागसेवनिया थाने से ऊर्जा प्रभारी कंचन जी और विभाग की उपस्थिति और उदय संस्था से डॉ.सिस्टर लिसी थॉमस, न्याय चौपाल की दीदीया,रश्मि,सीतु,राहुल उपस्तिथ हुए।

घरेलू हिंसा के बारे में, लोगों को समझाया कि महिलाएं, बालिकाएं एवं लड़के बराबर है, कोई भेद नही है । सभी को सामान अवसर देना ज़रूरत है। परिवार और समाज की महत्त्वपूर्ण भूमिका है । इस जागरूकता अभियान में 600 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित हुए। जिसमें महिला,पुरुष,बालक,बालिकाएं किशोरिया सभी उपस्थित थे।

Related posts

शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में की गई समीक्षा ।

JL News

नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक।

JL News

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा तीन सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई।विशेष पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए

JL News
Download Application