धर्म - कर्म बिना केटेगरी भोपाल

78वें आलमी तब्लिगी इज्तिमा का आगाज,चार दिनों तक दी जाएंगी भलाई के रास्ते पर चलने की सीख

JL News / जेएल न्यूज 

भोपाल (मध्य प्रदेश) / 14-11-2025

( रिपोर्ट -सेफ खान)

*78वें आलमी तब्लिगी इज्तिमा का आगाज*

 

*चार दिनों तक दी जाएंगी भलाई के रास्ते पर चलने की सीख*

भोपाल में 78वें आलमी तब्लिगी इज्तिमा के धार्मिक समागम का शुक्रवार फजर की नमाज़ के साथ आगाज़ हो गया हैं। आगाज के साथ ही इज्तिमा स्थल पर तकरीरों का सिलसिला शुरू हुआ जो अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। सोमवार को दुआ-ए-खास के साथ इज्तिमा का समापन होगा। समापन के बाद देश दुनिया में लोगो को भलाई के रास्ते पर लाने के लिए साल, चार महीने और 40 दिन की जमाते रवाना होगी। दूसरी और शहर के समीप घोसीपुरा ईटखेड़ी में बसी टेंट सिटी में देश-विदेश से लाखों लोग शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। फजर के बाद भिवंडी से तशरीफ लाए मौलाना हारून साहब ने मौजूद मजमे को संबोधित करते हुए अल्लाह के बताएं रास्ते चलने के साथ पैगंबर मोहम्मद साहब की सुन्नत पर अमल करने की सीख दी। उससे पहले बीती रात्रि आलमी तब्लिगी इज्तिमा के आगाज होने से पूर्व ही कार्यक्रम स्थल पर बयानों का सिलसिला शुरू हुआ हो गया था। मगरिब की नमाज़ के बाद भोपाल के मुफ्ती मुजीब उद्दीन ने तकरीर (प्रवचन) करते हुए कहा कि विश्व के हर मुसलमान की पहचान नमाज से है,आज मुसलमानों ने नमाज छोड़ दिया है इसलिए परेशान है, तभी उससे उसकी पहचान पूछी जा रही है…

इज्तिमा की शुरूआत से पूर्व गुरुवार को ही भोपाल सहित विश्व भर के लोगो का पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था,जो सोमवार सुबह तक जारी रहेगा। 17 नवंबर की रात 12 बजे तक इज्तिमा स्थल तक भारी वाहनों एवं यात्री बसें का अवागमन प्रतिबंधित किया गया हैं। इज्तिमा में आने वाले लोगो को छोड़कर अन्य भारी वाहन बस ट्रक के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं…

Related posts

मातृ, पितृ सेवा दिवस कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा शिविर आजोयित

JL News

मध्‍यप्रदेश पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।रीवा व सीधी पुलिस ने 4,054 नशीली कफ सिरप शीशियाँ जब्त कर ₹18.40 लाख का मसरूका बरामद

JL News

State Bank of India Is Most Trusted and Popular Bank in India

Web1Tech
Download Application