Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश भोपाल

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध हथियारों पर कड़ाई से अंकुश लगाने विशेष मुहिम जारी

प्रदेश भर में अवैध हथियारों की जब्ती में उल्लेखनीय सफलता

JL News / जेएल न्यूज 

भोपाल(मध्य प्रदेश)/ 17-10-2025

(रिपोर्ट – मुकेश सिंह)

पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा की पहल पर आपराधिक एवं असामाजिक तत्‍वों की धरपकड़, अवैध हथियार और मादक पदार्थ व अवैध धन की जब्‍ती के लिए मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा प्रदेशव्‍यापी अभियान कारगर साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत खरगौन पुलिस ने जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के मामलों में सटीक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को 11 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

इससे पहले भी खरगौन पुलिस की सतर्कता ने जिले में अवैध हथियारों के मामलों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला था। पिछले माह एक कार्रवाई में आरोपी को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से 15 देशी पिस्टल बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित मूल्य लगभग ₹3,75,000/- थी। इन कार्रवाइयों ने अपराधियों के हौसले पस्त किए और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूती प्रदान की।

प्रदेश भर में मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी, निर्माण और वितरण पर निरंतर निगरानी रखी। इस माह के दौरान की गई कार्यवाहियों में लगभग 35 अवैध हथियार जब्त किए गए, जिनमें कई अवैध हथियार निर्माण इकाइयाँ भी शामिल हैं। बड़वानी और नरसिंहपुर से तीन-तीन, ग्वालियर और भिंड से दो-दो तथा अन्य जिलों से भी कई हथियार बरामद किए गए।

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधियों के हौसले पस्त करने और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के अनुरूप, प्रदेश पुलिस अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी और बिक्री के मामलों पर सतर्क निगरानी रख रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों को हर हाल में न्याय के दायरे में लाया जाएगा।

खरगोन पुलिस की तत्परता और प्रदेशभर में मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्रवाई यह संदेश देती है कि अवैध हथियारों का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस जनता की सुरक्षा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है।

Related posts

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने चलाया सदस्यता अभियान

Web1Tech

पूर्ण बहुमत के साथ रफीक कुरैशी (पत्रकार) अलीराजपुर कुरैशी जमात के सदर चुने गए

JL News

300 ਯੂਨਿਟ ਮੁਫ਼ਤ ਬਿਜਲੀ 1 ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ l

JL News
Download Application