बिना केटेगरी

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा पांच सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

 

 

पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए

जेएल न्यूज /JL NEWS 

भोपाल(मध्य प्रदेश ) /31-01-2025

(रिपोर्ट – मुकेश सिंह)

 

पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह दिसंबर में सेवानिवृत्‍त नौ कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। डीजीपी ने सभी को प्‍लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पु‍लिस महानिदेशक श्री योगेश देशमुख, श्री चंचल शेखर, श्री अ‍निल कुमार सहित अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त उप निरीक्षक विशेश शाखा श्री विश्राम शुक्‍ला, कार्यवाहक उप निरीक्षक एससीआरबी श्रीमती सुमनलता गौर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा श्री राजकुमार मिश्रा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा श्री गिरिजेश बाथम तथा प्रधान आरक्षक (एम) योजना शाखा सुरेश कुमार मनवानी को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ.अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

 

Related posts

No More 6% Commissions – These Brokers Will Sell Your House For a Flat Fee

Web1Tech

Beverage Industry Capitalizing on Countries with Fewer Health Regulations

Web1Tech

“चिंता करने से भी तकदीर नहीं बदलती तकदीर को बदलने के लिए….”-उपेंद्र मुनि जी महाराज

JL News
Download Application