Hindi Last 24 Hour

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया शस्त्रों का पूजन

जेएल न्यूज / JL News

 अलीराजपुर ( मध्य प्रदेश) / 24-10-2023

(रिपोर्ट – मुस्तकीम मुगल)

 

अलीराजपुर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नेतृत्व में शस्त्रों का पूजा पाठ किया गया। पुलिस के समस्त प्रकार के संसाधनों को एक जगह पर विधिविधान से पूजा कर हवन में आहुति दी गईं ।

तत्पश्चात् समस्त अधिकारियों के शासकीय वाहनो की पूजा की गई। शस्त्र पूजा में कलेक्टर डॉ अभय अरविन्द बेडेकर, जिला पंचायत CEO श्री अभिषेक चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस आर सेंगर, SDOP अलीराजपुर अश्विनी कुमार, एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव, उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा श्री बीएल अटोदे के रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा , निरीक्षक विक्रम धार्वे, निरीक्षक मनोरमां सिसोदिया,सुबेदार बृजलाल रोकड़े, सूबेदार सुभाष, सूबेदार अर्जुन जिला मुख्यालय के थाना कोतवाली ,थाना यातायात ,पुलिस लाइन ,कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार जिले के समस्त थानों में भी संबंधित थाना प्रभारियों के द्वारा शस्त्र एवं वाहनों का पूजन किया गया।

Related posts

भारत में मनाई गई फालुन दाफा साधना अभ्यास की 30वीं सालगिरह ।

JL News

मोबाइल छिनैती व मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार।

JL News

“ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਜਿਕ ਪਰਿਵਰਤਨ ਯਾਤਰਾ”….-ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਡਾਕਟਰ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ

JL News
Download Application