Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

मकान में लगी आग- दो बकरीयां मरने के साथ ही लाखों का गृहस्थी का सामान हुआ स्वाहा

जेएल न्यूज़ / JL NEWS 

चरखारी,महोबा(उत्तर प्रदेश) / 31-06-2023

(रिपोर्ट – अभिनय सिंह चंदेल)

रखारी तहसील के ग्राम तिसौनी में सरमन पाल के मकान में आग लग जाने से दो बकरियां जलकर मर गयीं, साथ ही मकान में रखा मूंगफली का बीज, अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। लेखपाल मौजा प्रदीप ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए करीब 2 लाख रूपए के नुकसान का अनुमान लगाते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी है। घटना 30 जून की सुबह की है, आशंका के अनुसार घर में खाना बनाने के चूल्हे की आग के सही से नहीं बुझाने के कारण मकान में आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। भुक्तभोगी ने बताया कि अग्निकाण्ड में 2 बकरी जलकर मर गयीं जबकि तीन बकरी व एक भैंस झुलस गयीं है। मई में सरमन का विवाह हुआ था जिसके कारण दहेज में मिला सामान कुर्सियां आदि सहित डेढ़ कुन्तल मूंगफली का दाना, ढाई कुन्तल गेहूं भी अग्निकाण्ड में जल गया है। लेखपाल मौजा प्रदीप ने सूचना पाते ही घटना स्थल व हुए नुकसान का जायजा लिया जिसमें लेखपाल ने करीब 2 लाख रूपया के नुकसान का आंकलनक करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई है।

Related posts

112 बनी परिवार की आशाडायल–112 ने गुम हुए अथवा रास्‍ता भटके 25 से अधिक अबोध बालक–बालिकाएँ को परिजनों से मिलाया

JL News

मदरसा बगुलहवा में मनाया गया”आजादी का अमृत महोत्सव”

Web1Tech

साधना, सेवा व सत्संग के साथ आर्ट ऑफ लिविंग का गुरु पूर्णिमा उत्सव

JL News
Download Application