Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

पीड़ित महिलाओं को राहत दिलाने में महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी : पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर

जेएल न्यूज / JL NEWS

(रिपोर्ट- मुकेश सिंह )

भोपाल(मध्य प्रदेश ) / 14-09-2022

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर ने आज थाना अरेरा हिल्स परिसर में ऊर्जा महिला डेस्क का उद्घाटन किया। उद्घाटन पूर्व थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर, पुलिस उपायुक्त हेडक्वार्टर श्री विनीत कपूर, पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती ऋचा चौबे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश भदौरिया एवं महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी व एनजीओ की महिलाएं मौजूद रही।

पुलिस आयुक्त श्री देउस्कर ने सम्बोधन में बताया कि भोपाल के सभी थानों में पूर्व से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क संचालित है। थाना अरेरा हिल्स नव गठित थाना होने के कारण अभी तक यहां पर ऊर्जा हेल्प डेस्क नही थी, किन्तु शासन के निर्देशानुसार थाना परिसर मे महिला आज ऊर्जा हेल्प डेस्क शुभारंभ की गई। महिला हेल्प डेस्क थाना क्षेत्र व बस्तियों की पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को राहत दिलाने में सकारात्मक सिद्ध होगी ऐसी मेरी आशा है। नव गठित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क में पीड़ित महिलाओं हेतु बैठने की व्यवस्था, पानी, वैटिंग रूम, टॉयलेट आदि सभी मापदंडों से सुसज्जित है।

Related posts

चावल की तस्करी करते चार गिरफ्तार , नेपाल चावल की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया।

Web1Tech

सेलिब्रिटी के साथ फोटो सूट करने व फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को सायबर क्राइम की टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

JL News

ड्रग्स केस में बिक्रम सिंह मजीठिया को मिली बड़ी राहत, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दी जमानत।

JL News
Download Application