Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य विदेश

पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अपर जिलाधिकारी भदोही एवं अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का किया गया औचक निरीक्षण।

जेएल न्यूज़ / JL NEWS 

( रिपोर्ट – शारदा पांडेय )

भदोही  ( उत्तरप्रदेश ) / 27-07-2022

आज दिनांक-27.07.2022 को सायं पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अपर जिलाधिकारी भदोही, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही एवं समस्त क्षेत्राधिकारी सहित सभी थानों से आए भारी पुलिस बल के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। कोई आपत्तिजनक तथ्य प्रकाश में नहीं आया। तत्पश्चात कैदियों की समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। दौरान चेकिंग अपर जिलाधिकारी, समस्त थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस फोर्स एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

30 जून से 08 जुलाई तक लव–कुश मेले का होगा आयोजन:- जिलाधिकारी

JL News

आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने स्कूल यूनिफार्म कार्य का भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय समिति के समक्ष कराया

JL News

“आज के जमाने में जितना रिश्ता,उतना दर्द”-डॉ० वनीता चोपड़ा

JL News
Download Application