Hindi

डा० सोनेलाल पटेल की 73वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम भदोही के अमवा खुर्द मे सम्पन्न हुआ।

जेएल न्यूज़ / JL NEWS 

( रिपोर्ट-शारदा पांडेय)

भदोही(उत्तरप्रदेश)  /    17-07-2022

अपनादल के संस्थापक डा० सोनेलाल पटेल की 73वी जयंती के उपलक्ष्य में डा० सोनेलाल पटेल के तत्वाधान में रविवार को सुनील पटेल के अध्यक्षता में ग्रामसभा अमवा खुर्द निमजा में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया जिसमें समाज के हर तबके के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए जैसा कि गत दो जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित डा० सोनेलाल पटेल जन्मजयंती समारोह में केन्द्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सभी से अपील की थी कि डा० साहब के 73 वी जयंती पर कम से कम 73 पौधे हर जिले में लगाया जाए आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत पर्यावरण संरक्षण है इसी क्रम में आज पौधरोपण अभियान चलाया गया रोपे गये पौधो में कुछ इमारती तो कुछ फलदार भी है इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी फाउंडेशन से जुड़े सभी लोगों की है साथ ही सभी ने संकल्प लिया रोपे गये पौधो को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करेंगे
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की वृक्ष हमे प्राणवायु आक्सीजन देते हैं आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है इसका मात्र उपाय पौधरोपण है कार्यक्रम में उपस्थित सुनील पटेल, सरस सिंह, सचिन दूबे, जवाहरलाल पटेल, ओमचंद्र पटेल, गुड्डू गौतम, लल्लू राठौड़, मोहम्मद हाशमी, जयप्रकाश पटेल, हरिलाल पाल, मेहीलाल, रूद्र पटेल, शिवराज, विजय आदि लोग उपस्थित रहे

Related posts

आगामी 11 से 17 अगस्त, 2022 की अवधि को ‘स्वतन्त्रता सप्ताह‘ के रूप में आयोजित किया जाए यह विशेष अवसर :- जिलाधिकारी।

JL News

युवाओं के साथ पुलिस लाइन में की गई बैठक, पढ़े पूरी खबर।

JL News

भारत में मनाई गई फालुन दाफा साधना अभ्यास की 30वीं सालगिरह ।

JL News
Download Application