Hindi Last 24 Hour

महिलाओं व छात्राओं को नारी सुरक्षा के लिये चलाये गये हेल्पलाइन नम्बरों की दी जानकारी पुलिस बल ।

जेएल न्यूज़/ JL NEWS 

(रिपोर्ट-शारदा पांडेय)

भदोही(उत्तरप्रदेश) /  14/07/2022

आज दिनांक-14.07.2022 जनपद के समस्त थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा शासन द्वारा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन/महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाये जा रहे पुलिस की महिला सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन नम्बरों 1076 आदि के बारे में जागरूक किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों/शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी देकर तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

नही थम रहा हत्या और लूटने का सिलसिला, अमृतसर से एक और मामला आया सामने।

JL News

आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की जा रही सघन चेकिंग।

JL News

गोली मारकर हत्या करने के प्रयास का वांछित अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार।

JL News
Download Application