Hindi ताजा खबरे देश राज्य

जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर लुक छुप कर घर पर कर रहा था निवास, अभियुक्त गिरफ्तार।

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

(रिपोर्ट-शरदा पांडेय)

भदोही(उत्तरप्रदेश) / 14-07-2022

 

डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत लगातार की जा रही प्रभावी पुलिस कार्यवाही के क्रम में थाना भदोही पुलिस टीम द्वारा आम जनता में मारपीट करना व गाली गलौज, हत्या करने का प्रयास जैसे अपराध कारित कर आमजन में आतंक व्याप्त करने वाले अभियुक्त नेहाल कुरैशी पुत्र स्व0 नजीर निवासी कजियाना थाना व जनपद भदोही के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 06 माह हेतु जिला बदर का आदेश निर्गत किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर घर पर लुक छिप कर निवास करने के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर कमला गन हाउस स्टेशन रोड भदोही से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-186/2022 धारा-10 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related posts

प्रदेशभर में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।सभी जिलों में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से अपराधियों में हड़कंप

JL News

विधानसभा 4 के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

JL News

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में तीन सैकड़ा से अधिक मरीजों को दिया गया परामर्श

JL News
Download Application