Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व सामुहिक दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार।

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

( रिपोर्ट – शारदा पांडेय)

भदोही (उत्तरप्रदेश) / 10–07–2022

थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 27.02.2022 को वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को आरोपीगण द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-70/2022 धारा- 363,366 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी। डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सम्बन्धित अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त सीताराम पुत्र गंगाराम वर्मा उर्फ गंगू निवासी रामपुर घाट थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 23 वर्ष को आज दिनांक 10.07.2022 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामपुर घाट से गिरफ्तार किया गया। साक्ष्य संकलन, मेडिकल परीक्षण व अपहृता द्वारा धारा-164 सीआरपीसी अंतर्गत दिए गए बयान के आधार पर विवेचना के क्रम में सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आने पर विधिक कार्यवाही करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा- 376डी,323,506 भा0द0वि0 एवं 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related posts

ਸ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਸੇਹ ਨੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਦਾ ਅਹੁਦਾ, ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਤਰਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੌਂਦ ਵੱਲੋਂ ਮੂੰਹ ਮਿੱਠਾ ਕਰਵਾ ਕੇ ਦਿੱਤੀ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ

JL News

कालोनी के मुख्य रास्ते में फिर भरा पानी, नही हो रहा समाधान, वासी परेशान।

JL News

हाईकोर्ट का सख्त आदेश.. पत्रकार अनम इब्राहिम की पत्नि को पुलिस सोमवार 12 बजे तक चीफ जस्टिस के समक्ष उपस्थित करे

JL News
Download Application