Hindi देश राज्य

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बैठक आयोजितl

जेएल न्यूज / JL NEWS 

(रिपोर्ट – सुशील कुमार )

पावटा (राजस्थान) / 19–06–2022

 

अग्निपथ योजना को लेकर कोटपूतली क्षेत्र में हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उपखंड अधिकारी राजवीर यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली अग्निपथ योजना के नाम पर कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि एवं सरपंच अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था एवं मीटिंग कर असामाजिक तत्वों के बारे में प्रशासन को सूचना दें । क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा । प्रदर्शन के नाम पर तोड़फोड़ एवं अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संभावित प्रदर्शन को लेकर भी प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था का जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। बैठक में वृत्ताधिकारी वृत्त कोटपूतली संध्या यादव, प्रागपुरा थाना प्रभारी किरण सिंह यादव, चैयरमेन प्रतिनिधि निर्मल पंसारी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षा के क्षेत्र में लागू सरकार की योजनाओं व पठन-पाठन के स्तर में वृद्धि लाने विषयक जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

JL News

आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने स्कूल यूनिफार्म कार्य का भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय समिति के समक्ष कराया

JL News

जनपद भदोही में खुशी का माहौल हाईस्कूल 2022 की टापर मिला साइकिल पुरस्कार।

JL News
Download Application