Hindi

ग्रामवासियों के सहयोग से बढेगी प्रागपुरा कस्बे की सडको की चौडाईl

 

ग्रामवासियों ने दी रास्ते में आ रहे निर्माण तोड़ने की सहमति

जेएल न्यूज / JL NEWS 

(रिपोर्ट – सुशील कुमार )

पावटा (राजस्थान) / 19–06–2022

नगरपालिका पावटा, प्रागपुरा के कस्बा प्रागपुरा में नेशनल हाईवे पुलिया से गूगाजी के थान होते हुए पुलिस थाने तक बनाये जा रहे सीसी रोड को लेकर रास्ते को चौड़ा करने को लेकर कस्बे वासियों से मुलाकात की गई। कस्बे वासियों सहमति देते हुए जहाँ रास्ता कम है वहाँ निर्माण तोडकर रास्ता चौडा करने की सहमति दी! सहमतिकर्ताओ ने बताया कि जहाँ भी सडक के निर्माण के लिए रास्ता कम है वहाँ सहमतिकर्त्ता अपने खर्चे पर अपने निर्माण को हटा लेगे! तथा पीडब्लूडी के द्वारा हो रहे सडक निर्माण के दौरान किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं करेंगे। इसके तहत नरेन्द्र गोयलगोयल पुत्र धर्मचन्द गोयल, रघुनंदन गोयल पुत्र लक्ष्मीनारायण गोयल , विनोद गोयल पुत्र मदन लाल गोयल, नजरूद्दीन , मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद सईद, मोहम्मद फरीद सहित अनेक ग्रामवासियों ने सडक निर्माण में रास्ता चौडा करने व रास्ते में आ रहे अपने निर्माण कार्य को स्वयं के खर्चे पर हटाने की सहमति दी । इस दौरान नगरपालिका चैयरमेन प्रतिनिधि निर्मल पंसारी व उप चैयरमेन अशोक सैनी ने सभी सहमतिकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरपालिका पावटा- प्रागपुरा के सौन्दर्यीकरण में नगरपालिका प्रशासन के साथ क्षेत्रवासियों के सहयोग की भी महती आवश्यकता है। प्रागपुरा के लोगों ने इस आर्थिक युग में जहाँ लोग एक – एक इन्च के लिए आपस में झगड़े है। ऐसे समय में आगे आकर अपनी सहमति दी और नगरपालिका के सौन्दर्यीकरण में अपना योगदान दिया है। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी! सभी के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य हो सकेगा।

Related posts

भदोही में किया गया मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन।

JL News

स्कूली विद्यार्थियों ने वोट आकृति बनकर मतदाता जागरूकता की पहल की

JL News

मध्‍यप्रदेश पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।रीवा व सीधी पुलिस ने 4,054 नशीली कफ सिरप शीशियाँ जब्त कर ₹18.40 लाख का मसरूका बरामद

JL News
Download Application