Hindi

पुलिस द्वारा चार शातिर चोर गिरफ्तार।

थाना भदोही पुलिस टीम को मिली कामयाबी,चार शातिर चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की दो अदद मोबाइल व 6.100 कि0ग्रा0 गांजा बरामद।

जेएल न्यूज / JL NEWS

(रिपोर्ट – शारदा पांडेय)

भदोही (उत्तर प्रदेश) /16–06–2022

जनपद भदोही में  आज अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना भदोही पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 16.06.2022 को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु के दौरान एकमा तिराहा से चार शातिर अभियुक्तों 1.विकाश कुमार गौतम पुत्र पारसनाथ गौतम उर्फ भरथलाल निवासी ग्राम मुंसीलाटपुर थाना व जिला भदोही उम्र करीब 24 वर्ष 2.रोहित गौतम पुत्र सन्तलाल गौतम निवासी ग्राम कुशियरा थाना व जिला भदोही उम्र करीब 22 वर्ष 3.राजन बिन्द पुत्र लोलारख बिन्द निवासी घमहापुर थाना व जिला भदोही उम्र करीब 27 वर्ष 4.विजय बिन्द पुत्र लोलारख बिन्द निवासी घमहापुर थाना व जिला भदोही उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की दो अदद मोबाइल, 6.100 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा व एक अदद तमंचा मय दो कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है। बरामद मोबाइल में से एक मोबाइल थाना भदोही पर पंजीकृत छिनैती की घटना से संबंधित है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना भदोही पर क्रमशः मु0अ0सं0- 153/22 धारा 411 413 414 भा0द0वि0, 154/2022 व 156/2022 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा मु0अ0सं0-157/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के अन्य अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related posts

समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत किया जा रहा पैदल गस्त ।

JL News

आकास संगठन ने कर्मचारियों के हित में कलेक्टर एवं ट्रेजरी ऑफिसर से मिलकर से की हैं मांग

JL News

16 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जायेगा विकास पर्व

JL News
Download Application