बिना केटेगरी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भोपाल दौरा रद्द, खराब मौसम बनी वजह..!!

जेएल न्यूज /JL NEWS

भोपाल(एमपी) / 22–08–2022

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल का भोपाल दौरा रद्द हो गया है। खराब मौसम की वजह से मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह से भूपेश बघेल को रायपुर एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। मुख्‍यमंत्री आज भोपाल में इंटर स्‍टेट कांउसिल की बैठक में शामिल होने वाले थे।

बताया जा रहा है मुख्‍यमंत्री बघेल अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बैठक में शामिल होंगे। खबरों के अनुसार इस बैठक में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को भी शामिल होना था, लेकिन वह भी अब तक भोपाल नहीं पहुंचे हैं।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल मुद्दे के साथ-साथ बढ़ते साइबर अपराध, ड्रग्स तस्करी और राज्यों के बीच आपसी तालमेल को लेकर चर्चा होगी।

 

Related posts

European Unemployment Insurance – A Proper Foundation

Web1Tech

बुलंदी देर तक किस शख्श के हिस्से में रहती है-M Rana

Web1Tech

प्रधानमंत्री मोदी के 72वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन- 165 यूनिट रक्त का हुआ सग्रह

JL News
Download Application