Hindi Punjab ताजा खबरे देश बिना केटेगरी राजनीति राज्य

मूसेवाला के SYL गीत के बाद किसान आंदोलन के चलते बने दो अकाउंट भी हुए बैन,पड़े।

किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टू ट्विटर अकाउंट भारत में बैन ।

जेएल न्यूज / JL NEWS

27–06–2022

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के SYL गीत के बाद किसान आंदोलन के वक्त बने ट्विटर अकाउंट पर भी अब एक्शन हुआ है। बता दे कि भारतीय कानूनों के तहत किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टू ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया गया है। यह दोनों एकाउंट धरने के चलते  कृषि सुधार कानूनों के विरोध में बने थे। जिसके जरिए आंदोलन की अगुआई करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा की बात डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखी जाती थी। और लोगो को आंदोलन के बारे में अपडेट दिया जाता था।

 

बता दे किसान एकता मोर्चा के ट्विटर अकाउंट पर करीब 5 लाख फॉलोअर थे। वहीं ट्रैक्टर टू ट्विटर के 55 हजार फॉलोअर थे। इन दोनों अकाउंट के जरिए किसान आंदोलन के वक्त किसानों को बदनाम करने वालों को खूब जवाब दिया गया। इसके अलावा किसानों को जागरूक भी किया जाता रहा। ट्रैक्टर टू ट्विटर के जरिए आंदोलन के वक्त हर रोज हैशटेग दिए जाते थे। जिसके जरिए डिजिटल भी कृषि कानूनों के विरोध को ट्रेंड कराया जाता था। हालांकि यह अकाउंट विदेशों में चलते रहेंगे।

 

Related posts

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बैठक आयोजितl

JL News

“आज के जमाने में जितना रिश्ता,उतना दर्द”-डॉ० वनीता चोपड़ा

JL News

लाल सिंह बर्मन के द्वारा ग्रामीणों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

JL News
Download Application