Hindi Last 24 Hour राज्य

सोंडवा (छकलता) इकाई के निलेश सस्तिया को झाबुआ-आलीराजपुर जिले का विभाग संयोजक बनाया गया

 

जेएल न्यूज / JL NEWS 

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश) / 26-06-2023 

(रिपोर्ट- मुस्तकीम मुगल )

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग तीन दिवसीय मंदसौर में सम्पन्न हुआ। वर्ग के समापन समारोह में नवीन घोषणाएं हुई, जिसमें निलेश सस्तिया को झाबुआ और आलीराजपुर दो जिले का संगठन की दृष्टि से विभाग संयोजक नियुक्त किया गया। निलेश सस्तिया कक्षा 11वी मे ABVP के सम्पर्क में आए और उन्हें हायर सेकेंडरी स्कूल छकतला मे संगठन ने स्कूल अध्यक्ष नियुक्त किया जब लगातार सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करते हुए जिला सोशल मीडिया प्रमुख, मालवा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य,जिला सहसंयोजक, जिला संयोजक जैसे

विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया,अब विभाग संयोजक झाबुआ की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। जिले के कार्यकर्ताओं ने निलेश सस्तिया को बधाई व शुभकामनाएं दीं साथ ही उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

निलेश सस्तिया आलीराजपुर जिले के धोरट के रहने वाले है और एक समान्य किसान परिवार से आते है और बहुत ही कम उम्र मे छात्र राजनीति से जुड़े हैं निलेश सस्तिया की अभी उम्र 20साल है और अभी PG Collage आलीराजपुर मे B.A. तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।। आलीराजपुर जिला संयोजक रोहित सस्तिया को अभ्यास वर्ग में नियुक्त किया गया अब रोहित जी जिला संयोजक के दायित्व का निर्वहन करेंगे, रोहित सस्तिया BED मे अध्ययनरत है और वालपुर सोंडवा के रहने वाले है।

Related posts

ग्रामीणों की मांग पर नगरपालिका ने लगवाया स्पीड ब्रेकर।

JL News

अनूपगढ़ का राजकीय हॉस्पिटल हुआ बीमार, 4 सालों से लगातार राजकीय हॉस्पिटल के कमरों की छत का गिर रहा है प्लास्टर-

JL News

गांव गांव जाकर लोगों का दुख दर्द देख रही हूं मुझसे जो भी बन पड़ता है मैं वह करती हूं–शीला त्यागी

JL News
Download Application