Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की की जा रही सघन चेकिंग।

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

(रिपोर्ट-शारदा पांडेय)

भदोही(उत्तरप्रदेश ) / 5/6-08-2022

आगामी मोहर्रम पर्व एवं जनपद में कानून व शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत डॉ० अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना/चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई। ताजियादारों, अखाड़ों व मोहर्रम कमेटी के सदस्यों से से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है।
साथ ही सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं, आमजन व व्यापारियों से आपसी प्रेम व सौहार्द, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Related posts

गगनभेदी जयकारों व जयघोष के साथ विसर्जित हुईं मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं

Web1Tech

विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना- शोहरतगढ़ व एसएसबी की संयुक्त टीम ने किया एरिया डोमिनेशन 

Web1Tech

120 बच्चों का दन्त परिक्षण-

JL News
Download Application