Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

आगामी त्यौहारों नागपंचमी व मोहर्रम के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी भदोही द्वारा थाना दुर्गागंज पर की गई पीस कमेटी की बैठक।

जेएल न्यूज़ / JL NEWS 

(रिपोर्ट – शारदा पांडेय)

भदोही(उत्तरप्रदेश) /  24-07-2022

आज दिनांक-24.07.2022 को आगामी त्यौहारों नागपंचमी व मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी भदोही एवं क्षेत्राधिकारी भदोही द्वारा थाना दुर्गागंज पर पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में प्रतिभाग करने वाले लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनसे सुझाव भी मांगे गये। उपस्थित लोगों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई साथ ही सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने हेतु हिदायत दिया गया। सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ अपना अपना त्योहार मनाएं। असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं, जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

थाना समाधान दिवस पर उच्च स्तर पर प्राप्त पूर्व से चिन्हित प्रकरण का निस्तारण किया गया 

Web1Tech

कांवड़ यात्रा व चुस्त-दुरुस्त कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल किया जा रहा पैदल गस्त।

JL News

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देखे आज का अपडेट।

JL News
Download Application