Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राजनीति राज्य

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया थाना समाधान दिवस।  

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

(रिपोर्ट- शारदा पांडेय)

भदोही (उत्तरप्रदेश) /  09-07-2022 

जनपद भदोही में  थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में सर्किल के थानों में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया।

Related posts

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की ली समीक्षा बैठक

JL News

जरूरतमंद बच्चों को अंश फॉर एज्यूकेशन संस्था अनूपगढ ने शिक्षण सामग्री की वितरित।

JL News

लापता नाबालिक का नहीं मिला कोई भी सुराग, थाने के बाहर धरना।

JL News
Download Application