Hindi Last 24 Hour क्राइम ताजा खबरे देश राज्य

2004 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 8 लाख 70 हजार रूपये की जप्त

*अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही*

*बखतगढ क्षेत्रान्तर्गत 2004 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 8 लाख 70 हजार रूपये की जप्त।*

*अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्‍त 01 चार पहिया वाहन भी जप्‍त किया गया*।

जेएल न्यूज / JL NEWS

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश ) / 13-07-2023

(रिपोर्ट- मुस्तकीम मुगल)

अलीराजपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध धरपकड की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी कडी में दिनांक 12-07-23 की रात्रि में चौकी छकतला थाना बखतगढ पुलिस के द्वारा छकतला-बखतगढ रोड इन्द्रावास पर वाहन चैकिंग की कार्यवाही की जा रही थी, कि चैकिंग मे लगी छकतला पुलिस टीम को उमराली की ओर आ रही पीकअप वाहन को चैकिंग हेतु रोका गया व पुलिस टीम द्वारा त्रिपाल हटाकर देखने पर पीकअप वाहन के अंदर बडी मात्रा मे अंग्रेजी शराब की बीयर की पेटीयॉं भरी हुई थी, जिस पर वाहन चालक से उक्त परिवहन कर ले जाई जा रही शराब के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन चालक के द्वारा उक्त शराब के संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जाकर शराब संबंधी कोई भी दस्तावेज होना नही पाया जानें से उक्त वाहन को पुलिस टीम द्वारा अपनें कब्जे मे लेकर थाना बखतगढ मे पीकअप वाहन कीमती 12 लाख रूपये व अवैध शराब 195 पेटी कुल 2004 लीटर कीमती 8,70,000रूपये की जप्‍त कर अपराध क्रमांक 106/2023, धारा 34-2,36 आबकारी का दर्ज कर आरोपी वाहन चालक को गिरफतार कर प्रकरण को जांच में लिया गया तथा अवैधरूप से शराब परिवहन के संबंध में बखतगढ पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही मे छकतला पुलिस टीम के प्रभारी उनि राजेश भदौरिया, आर धर्मेन्द्र एवं आर सुनिल को सराहनीय योगदान रहा है।

Related posts

श्रावण सोमवार के-दृष्टिग दृष्टिगत मध्य रात्रि में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का किया गया औचक निरीक्षण।

JL News

पुलिस परिवार के बच्‍चों के लिये आयोजित स्‍पोर्टस समर कैंप का हुआ समापन

JL News

थाना कोइरौना को मिली बड़ी कामयाबी,सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासाहत्या में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार।

JL News
Download Application