Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

किसान सभा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसानों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चल रहे धरने में आज सभा की अध्यक्षता बालवीर नागर इमलिया और संचालक संदीप भाटी थापखेड़ा ने किया।

जेएल न्यूज / JL NEWS 

 ग्रेटर नोएडा(उत्तर प्रदेश) / 25-08-2023

रिपोर्ट – राजेश मंडल

किसान सभा के प्रवक्ता डॉक्टर रुपेश वर्मा ने बताया कि हमारे चार मुद्दों को लेकर प्राधिकरण जनप्रतिनिधियों को लेकर एक दौर की वार्ता करना चाहता है उसी के आधार पर हम अपने आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेंगे,जैसा कि हमको अवगत कराया गया है अगले 3- 4 रोज में यह वार्ता होनी है अगर वार्ता संतोषजनक नहीं हुई तो आगे आंदोलन को तेज किया जाएगा और गांव-गांव में मीटिंगों का दौर फिर से चालू किया जाएगा।

किसान सभा के सचिव जगबीर नंबरदार ने बताया कि यदि प्राधिकरण हमारे मुद्दों को जल्द हल नहीं करता है तो आगे युवाओं ने तय किया है कि आंदोलन को गति देने के लिए गांव में लगातार पदयात्राएं कर लोगों को उनके मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा और अगर आवश्यकता पड़ी तो जनप्रतिनिधियों का घेराव भी किया जाएगा क्योंकि हमें आंदोलन करते हुए 8 महीने हो गए हैं और सरकार अभी भी हमारे मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं है।

किसान सभा के अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने बताया कि प्राधिकरण ने जिन 17 मुद्दों पर हमसे सहमति व्यक्त की है उन पर भी अभी कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है जिसे देखकर लगता है कि प्राधिकरण में बैठे अधिकारियों की मनसा अभी भी किसानों के प्रति अच्छी नहीं है यदि यह लोग किसानों के कार्य करना ही चाहते हैं तो जिन मुद्दों पर सहमति बन चुकी है उन पर कार्य किया जाए।

किसान सुरेंद्र यादव का कहना है कि हमारी आबादियों में प्राधिकरण ने किसानों के प्लॉट लगा कर किसानों के आपस में टकराव की स्थिति पैदा कर दी है जबकि पहले हमारी आबादियों का निस्तारण होना चाहिए था उसके बाद बची हुई जमीन पर प्लॉट लगने चाहिए।

किसान पप्पू भाटी का कहना है कि हमको अपनी आबादियों के लिए लड़ते हुए 15 से 20 वर्ष हो गए हैं परंतु अभी तक हमारी आबादियों का निस्तारण नहीं हुआ है जबकि एक पीढ़ी यह लड़ाई लड़ते लड़ते दुनिया छोड़कर चली गई है प्राधिकरण के अधिकारियों की यह कैसी मानसिकता है कि जिन लोगों की आपने जमीन ने ली थी उनके जीते जी उनकी आबादियों का समाधान नहीं हो पाया।

किसानों ने आज धरने के 101 वे दिन क्रांतिकारी रागनियों का आयोजन किया जिसमें मुख्य रूप से सतीश यादव मिंटू भाटी राजबीर भाटी आदि की टीमों ने भाग लिया।

आज के धरने में मुख्य रूप से अजीत प्रधान यतेंद्र मैनेजर चतर सिंह निरंकार प्रधान भोजराज रावल ओमवीर नागर सचिन भाटी सुरेश यादव फिरे नागर अजी पाल भाटी संजय नागर भीम पहलवान जयवीर बाबा आदि के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में महिला किसानों ने भी भाग लिया। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, प्रवक्ता अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुध नगर।

Related posts

कम्पोजिट विद्यालय बैराखास में शिक्षक की भूमिका में नजर आई जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

JL News

आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की जा रही सघन चेकिंग।

JL News

BJP Attack on Kejriwal: 2 राज्यों में सरकार बनने से हो गए आत्ममुग्ध’, जानें संबित पात्रा ने और क्या कहा-

JL News
Download Application