Hindi अन्य धर्म - कर्म राज्य

बाबा चम्पानाथ के भव्य मेले का आयोजन-विभिन्न गांवों के श्रद्धालुओं ने लिया भाग

जेएल न्यूज/JL NEWS

फतेहगढ़ l  08/03/2023

रिपोर्ट-जगदीश कुमार 

फतेहगढ उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम कोहरा में धुलंडी के दिन हर वर्ष आयोजित होने वाला बाबा चम्पानाथ के भव्य मेले का आयोजन किया गया। बाबा चम्पानाथ मठ के मठाधीश श्री श्री 1008 महंत चेतन नाथ जी महाराज के सानिध्य में मेले का आयोजन किया गया। धुलंडी की रात्रि के समय भजन गायकों द्वारा रातभर भजन कीर्तन किये गए।

श्रद्धालुओं में बाबा चम्पानाथ मंदिर के दर्शन करके क्षेत्र में खुशहाली की कामना की एवं समाधि स्थल के दर्शन प्राप्त करके लाभ प्राप्त किया। मेले के दिन आस पास के विभिन्न गाँवो के श्रद्धालुओं ने भाग लिया व महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किए। मेले में वर्तमान विधायक श्री रूपाराम जी मेघवाल, पूर्व विधायक श्री छोटू सिंह जी,भाजपा नेता श्री तारेंद्र सिंह झींझलियाली, पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह कुंडा, कोहरा सरपंच घेवराराम जी ,कुशाल सिंह रणधा,तारेंद्र सिंह लखा सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मेले में भाग लिया। संध्या भजन मंडली में भजन गायक कलाकार रिड़मल राम रोहिड़ी, महेंद्र सिंह रणधा, सादाराम, हुकमाराम सहित अन्य कलाकारों ने डूंगर पूरी जी,सदाराम जी,बन्नानाथ जी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। मेले में भोजन प्रसादी व पानी की व्यवस्था मन्दिर ट्रस्ट द्वारा की गई। मेले की व्यवस्था गांव वासियो द्वारा संभाली गई।

Related posts

जिला कांग्रेस ने की आयोजित पत्रकार वार्ता,”महाकाल लोक घोटाला शिवराज सरकार का सबसे बड़ा पाप”

JL News

बाल सरंक्षण व जागरूकता हेतु मिसरोद पुलिस ने झुग्गी बस्तियों के बच्चों को थाना भ्रमण उपरांत किया बाल संवाद

JL News

कुमावत समाज मदारिया चौकी संस्थान के कि कार्यकारिणी को किया निरस्त

JL News
Download Application