जेएल न्यूज़/ JL NEWS
( रिपोर्ट- शारदा पांडेय)
भदोही(उत्तरप्रदेश ) / 14-07-2022
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर परिसर में आज से प्रारम्भ हो रहे पवित्र श्रावण माह के दौरान कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वाहृय जनपदों से आये पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण सहित ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया।
कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर (भीटी बॉर्डर से बाबूसराय बॉर्डर तक) सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग का उत्तरी लेन पूर्णतया कांवरियों के लिए रिजर्व किया गया है। उक्त लेन में किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। सम्पूर्ण कंवर यात्रा मार्ग को कुल दो जोन व सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी जोन व सेक्टरों में प्रशासनिक अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। कांवरिया लेन के सभी कट पॉइंटों की बैरिकेडिंग कर सभी कट प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल को मुस्तैद किया गया है।
साथ ही जनपदवासियों को अवगत कराना है कि कावड़ यात्रा के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में धारा 144 लागू की गई है। किसी भी प्रकार के अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने से बचें। सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था हेतु भदोही पुलिस प्रतिबद्ध है।