Hindi

लूट, वाहन चोरी व धोखाधड़ी करने वाले दो अलग-अलग गैंगों के हैं शातिर दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

(रिपोर्ट-शारदा पाण्डेय)

भदोही(उत्तरप्रदेश )  /  20-07-2022

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी पुलिस कार्यवाही के क्रम में गैंगस्टर/वांछित/पुरस्कार घोषित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक अपराध थाना औराई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0- 131/2022, धारा-3(1) यूं0पी0 गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्त व वाहन चोरी/धोखाधड़ी करने के गैंग के शातिर सदस्य गोविंदा यादव पुत्र शीतला यादव निवासी करेरुआ थाना चिल्ह जनपद मिर्जापुर को ग्राम करेरुआ से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0 न्यायालय किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वाहन चोरी/धोखाधड़ी व गैंगस्टर सहित के कुल-04 अभियोग पंजीकृत है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष चौरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0- 65/2022, धारा-3(1) यूं0पी0 गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्त व लूट, चोरी जैसे गम्भीर अपराध कारित करने वाले गैंग के शातिर सदस्य आशुतोष उर्फ सालू पुत्र ईश्वर चंद निवासी ठकुरा रोड गल्ला मंडी थाना व जनपद भदोही को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0 न्यायालय किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध लूट, चोरी व गैंगस्टर सहित कुल-04 अभियोग पंजीकृत है।

Related posts

पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा समस्त पीआरवी दो पहिया व चार पहिया कर्मियों को वितरित किया गया छाता, रेनकोट व टार्च

JL News

आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की जा रही सघन चेकिंग।

JL News

खुशनुमा मौसम में अदा की गई ईदुलजुहा की नमाज

JL News
Download Application