Hindi

युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार।

जेएल न्यूज़ / JL NEWS

(रिपोर्ट – शारदा पांडेय)

भदोही (उत्तरप्रदेश)  /  18/07/2022

थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 28.06.2022 को वादिनी की बहन उम्र करीब 21 वर्ष को आरोपी युवक द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-189/2022 धारा-366 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सम्बन्धित अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त सादाब पुत्र मुस्लिम अंसारी निवासी मेवड़ापुर, पूरेगुलाब थाना गोपीगंज जनपद भदोही को आज दिनांक 18.07.2022 को मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड गोपीगंज पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया। साक्ष्य संकलन, मेडिकल परीक्षण व अपहृता द्वारा धारा-164 सीआरपीसी अंतर्गत दिए गए बयान के आधार पर विवेचना के क्रम में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आने पर विधिक कार्यवाही करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा- 376 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related posts

पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही,1092 लीटर अंग्रेजी शराब जप्‍त,पीकअप वाहन भी जप्‍त

JL News

भदोही अपनादल एस जिला कार्यालय पर धूमधाम से छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती मनाया गया

JL News

पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा समस्त पीआरवी दो पहिया व चार पहिया कर्मियों को वितरित किया गया छाता, रेनकोट व टार्च

JL News
Download Application