Hindi

बोरवेल के गड्डे में फंसे बालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन कल से लगातार जारी।

जेएल न्यूज    /   JL NEWS

जांजगीर(छत्तीसगढ़)     /    11–06–2022

जांजगीर-चांपा  जिले के मालखरौदा इलाके के ग्राम पिहरीद में में शुक्रवार दोपहर को अपने ही घर के पीछे में खोदे गए 12 इंची बोर में 12 साल का राहुल साहू गिर गया। 150 फीट गहरे बोरवेल में यह बच्चा 80 फीट गहराई में फंसा हुआ है। उसके रोने की आवाज से लोगों को उसके अंदर गिरने का पता चला।

राहुल को बचाने के लिए 17 घंटे से रेस्क्यू अभियान जारी है। 50 फीट से ज्यादा की खुदाई कर ली गई है। साथ ही पाइप के माध्यम से राहुल को ऑक्सीजन दी जा रही है। बोरवेल से राहुल की आवाज और उसकी हलचल पूरी तरह सुनाई और दिखाई दे रही है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देश दिए हैं। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल समेत अन्य अफसर, रात भर मौके पर मौजूद रहे। अभी भी 8 जेसीबी से मिट्टी खुदाई जारी है।
इधर कटक और बिलासपुर से NDRF की टीम मौके पर है। कोरबा, रायगढ़ से भी मशीने देर रात पहुंच गई थीं।

इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारियों और एंबुलेंस की टीम को तैनात किया गया है। पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। बोर के गड्ढे के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की हालत पर नजर रखी जा रही है। रात में बच्चे को खाने के लिए केला, फ्रूटी सहित अन्य खाद्य सामग्री भेजी गई थी। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और प्रयास कर रही है कि जल्द ही राहुल को निकाल लिया जाए।

 

Related posts

भोपाल के नामी होटल-ढाबों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक बार सील

JL News

तामिया में साइंस आउटरीच गतिविधियां से बच्चे हुए रोमांचित,विज्ञान में रुचि बढ़ाने के लिए बच्चों से करवाए अनेक वैज्ञानिक प्रयोग

JL News

12वीं मेजर ध्यान चंद क्रॉस कंट्री रेस का किताब गर्ल्स कैटेगरी में महामाया बालिका इंटर कॉलेज नोएडा एवं विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा ने जीता

JL News
Download Application