Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राजनीति राज्य

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 10 जून को शाम 5 बजे से जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे

 

*जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम अजंदा में आयोजित होगा*

जेएल न्यूज / JL NEWS 

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश) / 09-06-2023 

(रिपोर्ट- मुस्तकीम मुगल )

जिलेभर में गावं-गावं एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन 10 जून 2023 को शाम को 5 बजे से आयोजित होगा। शाम 6 बजे से जबलपुर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से पात्रताधारी महिलाओं को सिंगल क्लिक माध्यम से एक-एक हजार रूपये की राशि योजनान्तर्गत अंतरित की जाएगी। अलीराजपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम अंजदा में आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण पात्रताधारी महिलाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण करते हुए मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिले में ग्राम वार एवं नगरीय क्षेत्र में वार्डवार कार्यक्रम आयोजित होंगे। योजनान्तर्गत लाभार्थी महिलाओं से घर के आंगन में रंगोली सजाकर दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया गया है। अंजदा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण ने लिया।

Related posts

जालंधर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

JL News

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 जे0पी0 सिंह हुये सेवानिवृत्त

JL News

डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया पुलिस कर्मियो को।।

JL News
Download Application