Hindi Last 24 Hour क्राइम ताजा खबरे देश भोपाल राज्य

सृजन कार्यक्रम-5 में पिपलानी क्षेत्र की करीब 150 किशोरी बालिकाओं ने लिया भाग

कमजोर वर्ग की बालिकाओं के उत्थान व महिला अपराध की रोक-थाम हेतु भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाया जा रहा है सृजन कार्यक्रम

 

जेएल न्यूज / JL News

भोपाल (एमपी)/ 03-06-2023

(रिपोर्ट – अनस खान )

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विशेष पहल करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग योजना के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं के उत्थान, सुरक्षा और आत्म विश्वास के लिये विगत वर्ष से “सृजन” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में “सृजन” कार्यक्रम के पांचवे चरण में थाना पिपलानी क्षेत्र विक्रम स्कूल मे सृजन समूह प्रशिक्षण शिविर- 5 प्रारम्भ किया गया।

 भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस स्थानीय बस्तियों मे समाजिक संगठनो के सहयोग से बालिकाओं को आत्म रक्षा और कानूनी ज्ञान तथा आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उन्हे केरियर गाइडेंस भी देती है, ताकि वे आत्म निर्भर बन सके। इसी क्रम में आज भोपाल पुलिस और उदय समाजिक संस्था के सहयोग से सृजन कार्यक्रम-5 प्रारम्भ किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DCP (HQ) श्री विनीत कपूर सृजन कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे मे बताया, साथ ही कहा कि पुलिस विभाग द्वारा किशोरी बालिकाओं व महिला संरक्षण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे पुलिस दीदी, सृजन, सहयोग के आदि के माध्यम से महिलाओ व बालिकाओं के उत्थान व जागरूकता हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं, तथा बाल अपराध व घरेलु हिंसा रोकने हेतु बालिकाओ महिलाओं को सशक्त व जागरूक कर रही है।

उक्त कार्यक्रम में ACP गोविंदपुरा श्री आदित्य तिवारी, थाना प्रभारी पिपलानी श्री अजय नायर, उदय संस्था की टीम व अन्य अधिकारी व करीब 150-180 बालिकाओं व शक्ति समिति की महिलाओं ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विशेष पहल करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग योजना के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं के उत्थान, सुरक्षा और आत्म विश्वास के लिये विगत वर्ष से थाना क्षेत्र की बस्तियों मे “सृजन” कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओ को प्रशिक्षित कर रही है। अब तक सृजन कार्यक्रम 5 बस्तियों/क्षेत्रों मे आयोजित किये गये हैं, जिनमें करीब 500 से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी है।

Related posts

युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार।

JL News

जनपद में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई- जिलाधिकारी।

JL News

मदरसा अरबिया बगुलहवा में बच्चों को लगाया गया कोरोना का टीका

Web1Tech
Download Application